मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। एमपीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम सभी परीक्षार्थी एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। एमपी 10वीं के नतीजे उम्मीदवार mpresults.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं। सीधा लिंक दोनों वेबसाइटों पर उपलब्ध है। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 लाइव अपडेट
इस साल एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 63.29% प्रतिशत छात्रों ने पास किया है।
इस साल राज्य में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया है। मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 2 मार्च से 1 अप्रैल, 2023 तक कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
MP Board Class 10 Result 2023: ऐसे करें चेक
· एमपी बोर्ड की आधिकारिक साइट mpbse.edu.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
· लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
· आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
· रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
· आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अधिक संबंधित विवरण उम्मीदवारों द्वारा एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट पर देखे जा सकते हैं।