रिपोर्ट-अभिनव कुमार
दरभंगा। अगर आपको अपने क्षेत्र में सफलता नहीं मिल रही है। बने हुए कार्य बिगड़ जाते हैं या फिर रुक जाते हैं, तो आप इस चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा को खटरस युक्त भोग मिठाइयां। मान्यता है कि इस दिन खटरस युक्त भोग स्थापना से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। आपके रुके हुए कार्य सिद्ध होते हैं। वैसे तो नवरात्रि में 9 दिन विशेष होता है और इन 9 दिनों में 9 पूजाएं होती हैं। प्रति दिन माता रानी के 9 रूपों की पूजा की जाती है।
हर रूप की अपनी एक अलग मान्यता है, और उनकी पूजा विधि भी उसी के अनुसार होती है। इस पर विशेष जानकारी देते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पीजी ज्योतिष विभाग के विभागाधिकारी डॉ कुणाल कुमार झा ने बताया कि इस बार बुधवार होने के कारण और बुध दिवस को कलश स्थापना भी है। उस दिन खटरस युक्त भोजनादि याभोग इत्यादि लगाने से विशेष लाभ होगा। भौतिक सुख संपत्ति ऐश्वर्य मां भगवती प्रदान करती है। इसके साथ ही मां का आर्शीवाद भी बना रहेगा।
जानिए क्या होता है खटरस
अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिरकार यह खटर युक्त होता है क्या? तो इस पर हमने उनसे विस्तृत जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि खटर्स में विभिन्न प्रकार के स्वाद युक्त प्रसाद होता है। जिसमें सर्व प्रथम मीठा जो मीठा प्रसाद होता है, एसिड अर्थात मीठा स्वाद वाले प्रसाद, लवन अर्थात नमक युक्त प्रसाद, करू अर्थात तीखा, पित्त अर्थात नीम के पत्ते की तरह जिसमें स्वाद हो और फिर कसाई इन सब चीजों का मिश्रण युक्त प्रसाद कलश स्थापना, महाअष्टमी के दिन लगाने से मां भगवती प्रसन्न होती हैं। आपके रुके हुए पूरे होते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज न्यूज, सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट News18 हिंदी|
पहले प्रकाशित : 18 मार्च, 2023, 10:10 IST