Text Box: Your Ad Here

Copy right reserved to apna bihar software solutions

Text Box: Your
Ad 
Here
Text Box: बिहार के महानायक
Text Box: Late Dr. Mohan Roy

अपना बिहार

निष्पक्षता हमारी पहचान

 

Text Box: जिलावार खबरें
Text Box: विकास की खबरें

Home Page

Development News

Political News

News from Districts

Business

Entrepreneur

Educational News

Youth

Women's World

Job

Literature

Art & Culture

About us

Contact us

Text Box: Your 

Ad 
Here

दोस्तों ने की ओवरब्रिज से फ़ेंक कर हत्या, पुलिस ने हत्यारों को उठक-बैठक के बाद छोड़ा

सीवान(अपना बिहार, 4 फ़रवरी 2012) शहर के रेलवे जंक्शन के पश्चिम छोर पर बने फ्लाई ओवरब्रिज से फेंके जाने से गुरुवार को आठवीं क्लास के छात्र व फल व्यवसायी हरेन्द्र के पुत्र कर्ण कुमार की मौत हो गयी। मृतक कर्ण स्टेशन रोड का निवासी था। इस घटना से शहर में सन्नाटा पसरा है। परिजनों ने बताया कि 8 बजे सुबह में कर्ण के मित्र अर्जुन ने फोन कर उसे ओवरब्रिज पर बुलाया। ओवरब्रिज पर पहले से मौजूद चार-पांच अन्य लड़कों ने मिलकर पहले कर्ण की पिटाई की और इसके बाद उसे ओवरब्रिज से फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने कर्ण की पहचान कर सूचना परिजनों को दी। उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाने के क्रम में ही कर्ण ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

परिजन लाश लेकर जब सदर अस्पताल पहुंचे तब पुलिस को जानकारी हुई जिसके बाद एसडीपीओ अशोक कुमार सिन्हा व नगर इंस्पेक्टर प्रेम सागर सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक कर्ण के चचेरे भाई अमित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कर्ण के बारे में पहले गलत जानकारी दी कि वह घर चला गया है। जबकि सूचना मिलने पर जब आवेरब्रिज पर गये थे तब देखा था कि पुलिस घटना को अंजाम देने वाले चारों लड़कों को पकड़कर पीट रही है। बाद में पुलिस ने चारों लड़कों को उठक-बैठक कराने के बाद छोड़ दिया। उसने बताया कि चारों लड़कों में से एक की पहचान मैं कर सकता हूं। इधर एसडीपीओ अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने जिन चार लड़कों को पकड़कर छोड़ दिया उनका इस घटना से कुछ भी लेना देना नहीं था। वैसे भी उस समय पुलिस को घटना की जानकारी नहीं थी। मृत छात्र के पिता हरेन्द्र के बयान पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।

70 वर्षीया महिला की गला दबाकर हत्या

समस्तीपुर(अपना बिहार, 3 फ़रवरी 2012) – सुशासन को धत्ता बताते हुए बेखौफ़ अपराधियों ने समस्तीपुर के उजियारपुर थाना के लोहागिर गाँव में एक 70 वर्षीया महिला रेणु देवी की हत्या गला दबा कर कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात मृतका रेणु देवी खाना खा कर अपने घर में अकेली सोयी हुई थी और अज्ञात अपराधियों ने गमछे से उनकी गला बा कर हत्या कर दी |अगली सुबह जब गाँव के लोग दरवाजे पर आये तो उन्हें रेणु देवी की लाश मिली। स्थानीय |ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया और उसे अंत्यपरीक्षण के लिये भेज दिया। खबर लिखे जाने तक रेणु देवी की हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

लैला बरामद, मंजनू फ़रार

पटना(अपना बिहार, 3 फ़रवरी 2012) – बिहार पुलिस आजकल सूबे के लैला और मंजनूओं से परेशान है। परेशानी का सबब यह है कि बड़ी संख्या में प्यार के पंछी प्यार के गीत गाते हुए खुले आसमान में उड़ने लगते हैं और बेचारी पुलिस को लैलाओं को खोजने की जिम्मेवारी उठानी पड़ती है। ऐसे ही एक मामले में समस्तीपुर मुफ्फसिल थाना की पुलिस को सफ़लता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धुरलख गाँव के निकट सोनवर्षा चौक पर छपेमारी कर आठवी वर्ग की १४ वर्षीय छात्रा को बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार बरामद की गयी छात्रा पटना के गाँधी मैदान थाना के सालिमपुर अहरा की रहने वाली है |मनीषा नाम की यह लैला पटना से अपने मंजनू के साथ फ़रार हो गई थी। उसके परिजनों ने गाँधी मैदान थाना में 17 नवम्बर को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी, लेकिन अंततः यह यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसे मनीषा को बरामद करने में सफ़लता तो मिल गई, लेकिन लैला को भगाने वाला मंजनू वीरेंदर फरार है।

बस पलटने से 4 लोगों की मौत

गया(अपना बिहार, 31 जनवरी 2012) - बिहार के गया जिले के इमामगंज-शेरघाटी मार्ग पर रविवार की देर रात एक बस के पलट जाने से तीन महिलाओं सहित चार यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हैं। पुलिस के अनुसार बस पर सवार लोग झारखण्ड राज्य के मनातु से एक धार्मिक समारोह में भाग लेकर वापस नवादा जा रहे थे। तभी चौंगाई गांव के पास चालक का बस पर से नियंत्रण हट गया और बस पलट गई। इस दुर्घटना में मौके पर ही तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद बस चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, मामले की छानबीन की जा रही है

झोपड़ियों में आग लगने से 3 बच्चों सहित पांच की मौत

मुंगेर(अपना बिहार, 29 जनवरी 2012) – मुंगेर जिले के मुफ़स्सिल थाने के मिगान गांव में आग लग जाने के कारण 3 बच्चों सहित 5 पांच की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात गांव वालों ने सामूहिक रुप से अलाव जलाया था और फ़िर अलाव से निकली एक चिंगारी झोपड़ी पर जा गिरी और फ़िर देखते ही देखते आग पूरे गांव में फ़ैल गया। इस घटना में 25 घर जलकर राख हो गये। वैसे खास बात यह है कि गांव में लगी आग को बुझाने के लिये सूचना दिये जाने के बावजूद सरकारी तंत्र सक्रिय नहीं हो सका।

पत्रकार पर जानलेवा हमला

पटना(अपना बिहार, 29 जनवरी 2012)- बिहार की राजधानी पटना में अंग्रेजी दैनिक 'पायनियर' के सहायक संपादक अमरनाथ तिवारी पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। इस बाबत रविवार को पत्रकारों की एक बैठक बुलाई गई, जिसमें आगे की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के बाद पत्रकारों का दल मुख्यमंत्री से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेगा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को तिवारी पर राजेन्द्र नगर स्थित उनके आवास पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले की प्राथमिकी कदमकुआं थाने में दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार सत्तारुढ़ गठबंधन के सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला नेता मधु वर्मा अपने पुत्र ऋतुराज और तीन वाहनों पर सवार लोगों के साथ पहुंची और उन लोगों ने तिवारी पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। गम्भीर रूप से घायल तिवारी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में  राज्य के पुलिस महानिदेशक अभयानंद ने बताया कि इस मामले की जांच पटना के पुलिस अधीक्षक से कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

मिट्टी का घर गिरने से दबकर दो की मौत

मुजफ़्फ़रपुर(अपना बिहार, 29 जनवरी 2012) - मुजफ्फरपुर जिले में कुढ़नी थाना अंतर्गत तारसन गांव में मिट्टी का एक घर गिरने से शनिवार को दो बच्चियों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कमजोर होने के कारण मिट्टी का घर गिर गया जिससे लखिंदर महतो की दो बेटियों अंजलि (08) और पूजा (6) की मलबे में दबकर मौत हो गयी। इस घटना में लखिंदर महतो सहित तीन अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।

महिलाओं की मजबूरी कब समझेगी सरकार

पटना(अपना बिहार, 26 जनवरी 2012) – आज के बदलते दौर में शौचालयहीन घर की कल्पना करना भी बेमानी है। बेमानी इसलिये कि केंद्र सरकार के जरिये पूरे देश में गरीबों के घर में शौचालय बनवाये जा रहे हैं और इसके बहुत बेहतर परिणाम सामने आये हैं। अलबत्ता बिहार इसमें अपवाद है और अपवाद की वजह निश्चित रुप से सुशासन ही है। यानी आज भी पटना को छोड़ दें तो अन्य शहरों एवं ग्रामीणों इलाकों के अधिकांश निवासियों को खुले में शौच करना पड़ता है। ऐसा करना उनकी बुरी आदत नहीं, बल्कि मजबूरी है।

उदाहरण के लिये बांकीपुर बस स्टैंड को ही ले लिजीये। यह राजधानी का मुख्य बस पड़ाव है। राज्य के किसी भी कोने में जाने के लिए यहां से बसें खुलती हैं। प्रतिदिन हजारों यात्री यहां से बस पकड़ते हैं। पर यदि आपको यहां से बस पकड़ना हो तो भगवान से प्रार्थना करें कि आपको शौचालय की आवश्यकता न पड़े। वरना आपको हास्यास्पद स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप महिला हैं तब तो आपको भारी शर्मिन्दगी झेलनी पड़ सकती है। क्योंकि इस बस पड़ाव में शौचालय की सुविधा भी यात्रियों को मयस्सर नहीं। यह तो एक उदाहरण है जबकि ऐसे स्थानों की फ़ेहरिस्त बड़ी लंबी है। नतीजा यह है कि जिसे जहां जगह मिलता है, वह वही पर हल्का हो जाता है। लेकिन महिलाओं की मजबूरी को आखिर कब समझेगी सरकार।

राजद नेता के घर भीषण डकैती

समस्तीपुर (अपना बिहार, 25 जनवरी 2012) - समस्तीपुर जिला के कल्यानपुर थाना के बलुआहा गाव में रविवार की रात ३० की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष उमेश राय के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया | सभी डकैत पुलिस के वर्दी में लुट पट की घटना को अंजाम दिया , इस दौडान डकैतों ने गृहस्वमी के भतीजे सरोज की जमकर पिटाई किया और दस लाख से अधिक की जेवरात और नकद लुट लिए | रात के १२ बजे डकैतों ने ग्रिल का ताला तोर कर घर के सभी लोगो को कब्जे में ले लिया और घटना को अंजाम देकर बाँध किनारे सभी डकैत भाग निकले |घटना के सुचना देने के बाद भी सुशासनी पुलिस काफी बिलम्ब से पहुची जिसके कारण ग्रामीण काफी आक्रोशित है | ग्रामीणों ने समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग को जाटमलपुर के निकट जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेवाजी की| पुलिस मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है |

और मौत को मात कर मौत के मुँह से निकला संतोष

पटना(अपना बिहार) । और मौत को मात देकर मौत के मुँह से संतोष कुमार निकल गया है। आरंभ में वह कुपोषण और बाद में जानलेवा टी.बी. बीमारी के शिकार हो गया। कुपोषण और टी0बी0 बीमारी की चपेट में आने से परिवार वाले परेशान और हलकान हो गये। अब कुपोषण से उसका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। गरीब माँ-बाप शिद्दत से सेवा किए और चिकित्सा कराए, उसका सार्थक परिणाम सामने आ गया है।

कुपोषण और टी0बी0 दोहरी बीमारी के चलते संतोष हड्डीनुमा शरीर के मालिक बन कर बस जीर्वित लाश ही बन गया था। ऐसी विषम परिस्थिति में गरीब माँ-बाप हिम्मत नहीं हारे और पूर्ण सेवा सुषुशा करते रहे। साथ ही साथ संतोष को चिकित्सा भी कराते रहे। माँ ने अपने स्तन के तमाम दूध को निकालकर संतोष को स्तनपान कराती रही। मुर्गा-मुर्गियों के पैर को अच्छी तरह से गलाकर सूप बनाकर पिलाती रही। इसके अलावे दाल के पानी भी देती रही। माड़-भात भी खिलायी। शिद्दत से सेवा किए और चिकित्सा कराए, उसका सार्थक परिणाम सामने आ गया है। अब कुपोषण से दूर-दूर से रिश्ता नहीं है। हां, मगर टी0बी0बीमारी के चलते जद्दोजद करना पड़ रहा है। उसको टी0बी0बीमारी की दवा खरीदकर खिलाना पड़ रहा है। हर सप्ताह पचास रू0 खर्च करना पड़ रहा है।

एल0 सी0 टी0 घाट में गंगा अपार्टमेंट के सामने गंगस्थली में महादलित मुसहर समुदाय के गरीब लोग रहते हैं। मुसहरी उत्तरी मैनपुरा ग्राम पंचायत के अधीन पड़ता है। इस पंचायत के मुखिया सुधीर कुमार सिंह हैं। यहाँ दो विख्यात हॉस्पिटल है। कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल और वात्सलय हॉस्पिटल है। इन दोनों में टी0बी0 बीमारी को छुमंतर करने के लिए डॉट कार्यक्रम के द्वारा निःशुल्क दवा देने का सरकारी प्रावधान किया गया है। मगर इन महादलित मुसहर समुदाय के लोगों को दवा नहीं दी जाती है। जिसके कारण पैसा होने पर दवा खरीदकर खाते और पैसा नहीं रहने पर दवा छोड़ देते हैं। इसका परिणाम महादलितों की मौत से भुगतना पड़ता है। अभी हाल के दिनों में ललित मांझी नामक नौजवान की मौत टी0बी0बीमारी से हो गयी है।

राजधानी के बगल में गंगा किनारे रहने वाले महादलित मुसहर समुदाय को टी0बी0 बीमारी ही हलकान करके रख देता है। पहले पिता सुरता मांझी को बीमारी मिली। इसके बाद सुरता के पुत्र संतोष कुमार को बीमारी मिली है। अपने परिजनों के द्वारा मुसहरों को धन-दौलत तो नहीं मिलती है पर तन में  टी.बी. बीमारी मिल जाती है।

इसी एल 0 सी0 टी0 घाट मुसहरी में सुरता मांझी रहते हैं। यहां के मुसहर टी.बी. बीमारी के  डंक से बेहाल हैं। इस बीमारी से कई लोग असमय ही जान गंवा दिए हैं। खुद सुरता मांझी  टी.बी.बीमारी से बेहाल थे। सुरता मांझी के ठीक होने के बाद उसके पुत्र संतोष कुमार(1 साल) को भी टी.बी. बीमारी हो गई। इस बीमारी से से शुरू  होने वाला नाम के  लोग हलकान हैं।

सुशीला देवी कहती हैं, कि उनके पांच बच्चें हैं, संतोष कुमार सबसे छोटा हैं । अभी एक साल का हैं । उसको छाती का दूध पिलाती हूँ। वह कुछ दिनों से बीमार हो गया था, उसे कुर्जी हॉस्पिटल ले गये । हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया। पांच दिनों के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी। पांच हज़ार बिल बना । उसमें दो हज़ार छोड़ दिया गया है, तीन हज़ार बिल दे कर आई हूँ । संतोष को टी 0बी0बीमारी हो गया हैं। दोनों दम्पति रद्दी कागज, शीशा, पलास्टिक आदि चुन कर बेचते हैं और घर का खर्चा चलाते हैं । शहरों में रहने वाले यदि 32 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग 26 रुपये प्रतिदिन कमाते हैं तो वे गरीबी रेखा के दायरे में शामिल नहीं माने जाएंगे। इसी दायरे में आने से सरकार ने महादलित मुसहर समुदाय से मोहभंग कर दी हैं? किसी तरह से संतोष को कुपोषण के घेरे से बाहर निकाल दिया गया है। उसको जो भोजन मिला उसको खिलाया गया। अभी भी संतोष कुमार को टी0बी0बीमारी की दवा खरीदकर खिलाती है। संतोष कुमार के बेहतर दिखने से माँ-बाप को संतोष हो रहा है।

क्या स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्री  अश्वनी कुमार चौबे के द्वारा एल 0 सी0 टी0 घाट मुसहरी में रहने वाले महादलित मुसहर समुदाय  की ओर ध्यान देंगे ? ताबड़तोड़ होने वाली टी.बी. बीमारी, जो थमने का नाम नहीं ले रही है उसके पैरों में कौन जंजीर लगायेगा? यह सवाल खड़ा हो गया है। डॉट कार्यक्रम से दवा नहीं मिलने से मुसहरों की मौत के जिम्मेवार कौन है?(लेखक आलोक सामाजिक कार्यकर्ता हैं)

मौर्य होटल में कम्प्यूटर इंजीनियर ने की खुदकुशी

पटना(अपना बिहार, 20 जनवरी 2012) - बिहार में पटना जिले के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित मौर्या होटल में बुधवार रात एक साफ्टवेयर इंजीनियर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि राजधानी पटना के महेन्द्रू मुहल्ला निवासी अनिल कुमार बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था और वह मौर्या होटल के कमरा नम्बर 425 में ठहरा हुआ था। कल रात होटल के कर्मचारियों ने उसे कमरे में बेहोश देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने उसे निकट के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार युवक की जहर खाने से मौत हुई। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

कोचिंग संचालक का अपहरण

नवादा (अपना बिहार, 20 जनवरी 2012) - बिहार के नवादा जिले में अकबरपुर थाना क्षेत्र से बीते आठ जनवरी से लापता एक कोचिंग संचालक नवीन कुमार का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। कुमार के परिजनों ने गुरुवार को कहा कि नवीन नोनाई गांव से साढे़ पांच लाख रुपये लेकर व्यावसायिक लेनदेन के लिए आठ जनवरी को घर से निकला था। वह अपने मित्र संजय यादव के यहां कथित रूप से व्यावसायिक कामकाज को लेकर पैसा लेकर पहुंचा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में नवादा नगर थाने में अपहरण का एक मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। इस संबंध में 16 जनवरी को संजय यादव को हिरासत में लिया गया है, जबकि उसका भाई फरार है।

खाना संबंधित विवाद में तेजाब फ़ेंका

गोपालगंज (अपना बिहार, 20 जनवरी 2012) - बिहार में गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सरैया मुहल्ले में खाना खाने के दौरान हुए विवाद के बाद तेजाब फेंके जाने से सात लोग झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सरैया मुहल्ला स्थित एक होटल में कल देर रात कुछ लोग खाना खा रहे थे तभी उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक गुट के कुछ लोगों ने दूसरे पर तेजाब फेंक दिया जिससे सात लोग झुलस गए। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल होटल मालिक दीपू साह, अनु मिश्र और शंकर प्रसाद को गोरखपुर मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है जबकि अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस सिलसिले में पुलिस ने संबंधित थाने में मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

गोपालगंज(अपना बिहार, 19 जनवरी 2012) - बिहार के गोपालगंज जिले में कटेया थाना अंतर्गत निमोइया गांव में थरही नदी के पास हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने बुधवार सुबह गोली मारकर एक स्थानीय अधिवक्ता की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राजेश कुमार गिरि (40) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गिरि मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोपालगंज स्थित कचहरी रहे थे। उन्होंने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव की पुरानी दुश्मनी को लेकर गिरि की हत्या की गयी है। अधिवक्ता की मां हाल में संपन्न पंचायत चुनावों में मुखिया निर्वाचित हुई थी। वह कटेया थाना क्षेत्र के मठिया गोरीगांव के निवासी थे। मामले की छानबीन की जा रही है।

गोपालगंज और औरंगाबद में अपहृत बच्चों की हत्या

पटना(अपना बिहार, 17 जनवरी 2012) – बीते शनिवार को बेखौफ़ अपराधियों ने वैशाली जिले के भगवानपुर थाने के बिहारी गांव के रहने वाले 11 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल सलाम की हत्या करने के बाद गांव के बाहर फ़ेंक दिया। बताते चलें कि अब्दुल सलाम का अपहरण एक दिन पहले ही किया गया था और उसके परिजनों से फ़िरौती के रुप में 10 लाख रुपये की मांग की गई थी। यह भी उल्लेखनीय है कि दिसंबर में गोपालगंज और औरंगाबाद जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में बच्चों की हत्या अपहरण के बाद कर दी गई थी।

प्रियंका के ठुमके पर बहका औरंगाबाद

औरंगाबाद(अपना बिहार, 12 जनवरी 2012) – जी हां, बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को देखकर बहक उठे औरंगाबाद के युवा। मिली जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित फ़िल्म “तेरी मेरी कहानी” के एक गाने की शुटिंग के सिलसिले में औरंगाबाद के पुराने किले के इलाके में पहुंचे। शुटिंग को गुप्त रखने की असफ़ल कोशिश की गई। जैसे ही लोगों को जानकारी मिली कि उनके अपने शहर में देश के लाखों-करोड़ों लोगों की धड़कन प्रियंका आई हैं, तो उनके सब्र का बांध टूट गया। करीब 40 हजार लोगों की भीड़ ने प्रियंका, शाहिद और कुणाल कोहली को बीच रास्ते में रोक लिया। लेकिन सुखद बात यह रही कि प्रियंका की तीखी मुस्कान के बाद स्थिति पूरी तरह संभल गई और गाने की शुटिंग के दौरान कोई अड़चन नहीं आई। इस संबंध में फ़िल्म के निर्देशक कुणाल कोहली ने अपना बिहार के स्थानीय प्रतिनिधि को बताया कि बिहार के औरंगाबाद जिले में गाने की शुटिंग करना एक अच्छा अनुभव था। इन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी अगली फ़िल्म के कुछ दृश्य बिहार में फ़िल्माना चाहते हैं। भीड़ के बेकाबू होने के संबंध में इन्होंने कहा कि प्रियंका और शाहिद को देखकर भीड़ का बेकाबू होना लाजमी है।  

सीपीएम कार्यकर्ता सुरेन्द्र यादव की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर(अपना बिहार, 11 जनवरी 2012) -  बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने मार्क्सलवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार माकपा कार्यकर्ता सुरेन्द्र यादव अपनी मोटर पार्ट्स की दुकान को बंद कर घर लौट रहे थे कि केवटा गांव में तीन अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। गोली लगने के कारण यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये। दलसिंहसराय के पुलिस उपाधीक्षक रामसागर सिंह ने मंगलवार को बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बिहार में नक्सलियों ने 4 वाहन फूंके

सीतामढी (अपना बिहार, 11 जनवरी 2012) - बिहार के सीतामढ़ी जिले के रूनीसैदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी एक निजी कम्पनी के तीन ड़परों समेत चार वाहनों को फूंक दिया। सीतामढ़ी सदर के पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि मुजफ्फरपुर-सोनबरसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 77 के समीप सड़क का निर्माण कर रही चड्ढा एंड चड्ढा कम्पनी के तीन ड़परों और एक अन्य वाहन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से नक्सलियों का एक पर्चा भी बरामद हुआ गया है जिसमें सड़क निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी गई है। कुमार ने बताया कि पुलिस नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बिहार पुलिस ने बजा दिया यूफ़ोरिया का “बैंड”

पटना(अपना बिहार, 11 जनवरी 2012) – बीते शनिवार को देर शाम बिहार पुलिस का असली चेहरा दिखा। दरअसल हुआ यह कि देश के जाने-माने गायक डा पलाश सेन और उनकी पूरी यूफ़ोरिया टीम अपना परफ़ारमेंस गर्दनीबाग के मिनी स्टेडियम में चल रहा था। पूरा का पूरा स्टेडियम खचाखच भरा था। इसी बीच गर्दनीबाग थाना के प्रभारी नित्यानंद शुक्ल ने नशे की हालत में मंच पर पहुंचकर डा सेन और उनकी पूरी बैंड की बैंड बजा दी। इसके बाद जब दर्शकों ने हल्ला मचाना शुरु किया तब थाना प्रभारी को जान बचाकर भागना पड़ा।

इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि पटना के सिटी एसपी उपेंद्र शर्मा ने थाना प्रभारी नित्यानंद शुक्ला को निर्दोष बताया है। इन्होंने बताया कि घटना के समय उनका प्रतिनिधि पिये हुए नहीं था। घटना की वजह बताते हुए श्री शर्मा ने बताया कि आयोजकों ने शाम 4 बजे से लेकर 8 बजे तक की प्रशासनिक अनुमति ली थी। जब कार्यक्रम 8 बजे के बाद भी चलती रही, तब नित्यानंद शुक्ला ने कार्यक्रम को बंद करने की सूचना देने मंच पर पहुंचे थे। जबकि इस संबंध में आयोजकों ने इस सत्य को स्वीकार किया कि अनुमति 8 बजे तक के लिये ही ली गई थी, लेकिन चुंकि कार्यक्रम की शुरुआत ही शाम 6 बजे से हुई इसलिये स्थानीय थाने से कार्यक्रम की अवधि बढाकर पौने नौ बजे कर दी गई थी।

बहरहाल, इस मामले में पटना के सीनियर एसपी आलोक कुमार ने जांच के आदेश दे दिया है। अब देखना है कि “झुम बराबर झुम” गाकर नशे में रहने वाले वर्दीधारियों के खिलाफ़ क्या कार्रवाई होती है। वैसे डा सेन और उनके बैंड के सदस्यों के अपमानित होने से निश्चित तौर पर बिहार की छवि धूमिल हुई है। इस सच से न तो इन्कार किया जा सकता है और न ही किया जाना चाहिये।

शराब विक्रेता से 4 लाख की लूट

पटना(अपना बिहार, 7 जनवरी 2012) – राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना के बहादुरपुर पुल के नीचे अपराधियों ने शराब विक्रेता जितेंद्र कुमार से 4 लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस वक्त घटी, जब जितेंद्र अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रुपये रखकर बैंक में जमा करवाने जा रहे थे। जैसे ही वह अपने दुकान से बाहर निकले, पूर्व से घात में लगे अपराधियों ने उनपर धावा बोला और हथियार के बल पर उनसे उनकी मोटरसाइकिल छीनकर फ़रार हो गये।

नक्सली बताकर हत्या का आरोप, लोजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

पटना(अपना बिहार, 7 जनवरी 2012) – गया जिले के अतरी प्रखंड के नौडीहा गांव के निवासी पंचम पासवान की हत्या पुलिस ने फ़र्जी एनकाउंटर में कर दी। इस आशय की जानकारी लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा सत्यानंद शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल देवानंद कुंवर को सौंपे अपने ज्ञापन में दी। लोजपा नेताओं ने राज्यपाल को बताया कि मृतक पंचम पासवान जन्म 1990 में हुआ था, जबकि पुलिस उसे वर्ष 1987 में हुए मुठभेड़ के लिये जिम्मेदार बता रही है। इन नेताओं राज्यपाल से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।

पटनाइट्स को झुमायेंगा यूफ़ोरिया बैंड

पटना(अपना बिहार, 7 जनवरी 2012) – पलाश सेन का यूफ़ोरिया बैंड आज पटनावासियों को झुमायेगा। इस आशय की जानकारी श्री सेन ने कल पटना पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दी। इन्होंने बताया कि इससे पहले जब पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में उनकी बैंड ने डेढ घंटे तक लोगों को झुमाया था। इस बार वे राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित स्टेडियम में 3 घंटे तक लाइव परफ़ारमेंस देकर पटनावासियों को झुमने पर मजबूर कर देंगे।

एक और छात्र ने की आत्महत्या

पटना(अपना बिहार, 6 जनवरी 2012) – सुसाईड कैपिटल के रुप में कुख्यात हो चुके राजधानी पटना में एक और छात्र ने गले में फ़ांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार श्रीकृष्णापुरी थाने के बोरिंग रोड के पास गोकुल निवासी गौतम कुमार के पुत्र गुल्लू ने आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों को उसकी लाश कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली। घटना की पुष्टि करते हुए श्रीकृष्णापुरी थाने के प्रभारी भगवान प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गुल्लू द्वारा आत्महत्या किये जाने के कारणों की खोज की जा रही है।

आटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

पटना(अपना बिहार, 6 जनवरी 2012) – बेखौफ़ अपराधियों ने पटनासिटी इलाके के बाईपास थाने के करमलीचक गांव के पास एक आटो चालक की हत्या पीट-पीटकर कर दी। मिली जानकारी के अनुसार कल जब स्थानीय पुलिस इलाके की पेट्रोलिंग कर रही थी, उसी दौरान पुलिस को एक युवक घायल अवस्था में बीच सड़क पर मिला। पुलिस ने उसे इलाज के लिये पीएमसीएच भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय इलाके के धवलपुरा गांव के निवासी देंवेंद्र पासवान के पुत्र राजू पासवान के रुप में की गई है। 

दानापुर में युवक की हत्या

पटना(अपना बिहार, 6 जनवरी 2012) – राजधानी पटना के दानापुर के लखनीबिगहा गांव में अपराधियों ने एक युवक की हत्या गोली मारकर कर दी। मिली जानकारी के अनुसार खगौल थाने के लंका कालोनी के निवासी सहदेव सिंह के 40 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार की हत्या अपराधियों ने लखनीबिगहा के पास उस समय गोली मारकर कर दी, जब वे अपने घर लौट रहे थे।

अपराधियों का तांडव – बैंक अधिकारी सहित दो का अपहरण

बगहा(अपना बिहार, 6 जनवरी 2012) – बेखौफ़ अपराधियों ने बगहा जिले के पिपरासी प्रखंड स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक उत्तमचंद चौधरी और कर्मचारी राजाराम प्रसाद का अपहरण कर लिया। घटना की पुष्टि करते हुए जिले के एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इन दोनों बैंक कर्मियों की सकुशल रिहाई के लिये कार्रवाई कर रही है। इसके लिये पांच थानों के पुलिस की एक टीम बनाई गई है।

जमुई में दो लोगों की हत्या

जमुई (अपना बिहार, 5 जनवरी 2012) – बेखौफ़ नक्सलियों ने जमुई जिले के खैरा थाने के रुपावेल गांव के निवासी राजेंद्र तुरही और इसी थाने के दीपकरहर गांव के निवासी अरूण दास की हत्या दो अलग-अलग घटनाओं में गला रेतकर कर दी। अभी हाल ही में नक्सलियों ने सिमुलतल्ला थाने में 7 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। नक्सलियों की गतिविधियां अचानक से बढ जाने के कारण एक ओर जहां स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया है, वही स्थानीय पुलिस भी अपने-अपने थानों में दुबकी पड़ी है।

महाराजगंज में लाश के बदले मिलती है मोटी रकम

छपरा(अपना बिहार, 5 जनवरी 2012) – जी हां, बिहार में एक जिला है छपरा। इस जिले के महाराजगंज इलाके में लाशों की कीमत 10 हजार रुपये से एक लाख तक निर्धारित की जाती है। दरअसल इस इलाके में जन स्वास्थ्य केंद्रों में व्याप्त खामियों एवं असुविधा के कारण झोलाछाप डाक्टरों की पांचों अंगुलियां आजकल घी में है। यानी उनकी बल्ले बल्ले है। इलाज के क्रम में जब किसी रोगी की मौत हो जाती है तो ये झोलाछाप डाक्टर अपनी इज्जत बचाने के लिये मृतक रोगी के परिजनों को 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की राशि केवल इसलिये देते हैं कि वे अपना मुंह बंद रखें। अभी हाल ही में एक जनवरी के दिन महाराजगंज के एक झोलाछाप डाक्टर के नर्सिंग होम में एक महिला की मृत्यु प्रसव के दौरान हो गयी। महिला की मृत्यु के बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरु किया। झोलाछाप डाक्टर के नर्सिंग होम मे नहीं रहने के कारण मामला बिगड़ गया और परिजनों ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करा दी। लेकिन घटना के 4 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी आजतक झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला के परिजनों को भी लाश की कीमत मिल गयी है और इसी कारण उनलोगों ने भी चुप्पी साध रखी है।

दानापुर में युवक को जिंदा जलाया, मौत के बाद भड़के लोग

पटना(अपना बिहार, 5 जनवरी 2012) – राजधानी पटना के दानापुर इलाके में एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों के पहल के कारण अपराधी युवक को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गये। युवक को इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में कल उसकी मौत हो गई। दिल को दहला देने वाली यह घटना घटित हुई 30 दिसंबर की रात में। भट्ठा रोड में अपराधियों ने पिंकू चौधरी नामक एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की थी। इधर पिंकू की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और इस मामले में पिंकू द्वारा मरने से पहले दिये गये बयान के बावजूद आरोपितो को गिरफ़्तार नहीं किये जाने को लेकर हंगामा किया। पिंकू ने मरने से पहले पुलिस को बताया था कि उसे जलाने की कोशिश करने वालों में स्थानीय निवासी रंगू चौधरी के दो पुत्र दुर्गा चौधरी और अजय चौधरी शामिल थे।

छात्र की फ़िरौती के लिये 10 लाख रुपये की मांग

पटना(अपना बिहार, 4 जनवरी 2012) – बिहार की राजधानी पटना में सुशासन कायम है। इसी सुशासन का परिणाम है कि बेखौफ़ अपराधियों ने दो माह पूर्व अगवा किये गये छात्र नलिन राज ऊर्फ़ सोनू की फ़िरौती के लिये उसके परिजनों से 10 लाख रुपये की मांग की है और नहीं देने पर सोनू की हत्या करने की धमकी दी है। राजधानी पटना के खगौल इलाके के लखनीबिगहा गांव के निवासी सोनू के पिता कामेश्वर सिंह ने बताया कि अपराधियों ने उनके भाई राकेश सिंह को मोबाइल पर कहा कि यदि सोनू की जिंदगी चाहते हो तो 10 लाख रुपया दो, नहीं तो सोनू की लाश भिजवा दी जायेगी। श्री सिंह ने कहा कि इससे पहले भी अपराधियों ने फ़िरौती की मांग की थी और इस संबंध में उन्होंने स्थानीय थाने से लेकर जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन आजतक पुलिस द्वारा कोई पहल नहीं किया गया है।

छात्रा ने आशिक को सिखायी आशिकगिरी

पटना(अपना बिहार, 4 जनवरी 2012) – राजधानी पटना के ग्रामीण इलाके बिहटा में एक छात्रा ने एक रोड छाप मंजनू को जमकर सिखायी आशिकगिरी। दरअसल हुआ यह कि गुड़िया(काल्पनिक नाम) अपने कोचिंग से घर बिहटा बाजार लौट रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार एक मंजनू ने उसपर फ़ब्तियां कसीं। जवाब में गुड़िया ने मुस्कराकर उसे रुकने को कहा। बेचारा रोडछाप मंजनू मनचाहा मुराद पाने की आस में रुक गया। गुड़िया ने अचानक उसकी सारी आशिकगिरी अपने चप्पल से झाड़ने लगी। गुड़िया के अचानक प्रतिकार से वह घबरा गया। वैसे वह इस मामले में खुशकिस्मत रहा कि पब्लिक के हाथ में पड़ने से पहले वह रफ़ूचक्कर हो गया। गुड़िया ने जिस रोडछाप मंजनू की मंजनूगिरी निकाल दी, उसकी पहचान बिहटा के कालीगंज निवासी रमेश के रुप में की गई है। वह पेशे से कंपाउंडर बताया जाता है।

शर्मसार हुई मानवता – पटना में दो महिलाओं को बाल काटकर पूरे गांव में निर्वस्त्र घुमाया

पटना (अपना बिहार, 3 जनवरी 2012) – राजधानी पटना के फ़ुलवारी प्रखंड के कुर्जीचक गांव के मर्दों ने जमकर दिखायी मर्दानगी। कानून को ठेंगा दिखाते हुए इस गांव के मर्दों ने दो महिलाओं को बाल काटकर पूरे गांव में निर्वस्त्र कर घुमाया। इन मर्दों ने अपनी मर्दानगी एक महिला को आग में झोंककर भी दिखायी। आग से बूरी तरह झुलसी महिला फ़िलहाल पीएमसीएच में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कुर्जीचक गांव के निवासी सत्येन्द्र कुमार की पत्नी रेखा देवी और परमेश्वर सिंह की पत्नी कुंती देवी गांव में ही सिलाई सेंटर चलाती थीं। गांव के लोगों ने इन दोनों महिलाओं पर आरोप लगाया कि इन महिलाओं ने गांव के ही अमरनाथ सिन्हा की 16 वर्षीया विवाहित बेटी आरती को देह व्यापार के लिये मजबूर किया। आरती के परिजनों ने गांव वालों के साथ मिलकर पहले तो इन दोनों महिलाओं के बाल काट डाले और फ़िर उन्हें निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। आरती के परिजनों ने आरती के शरीर पर किरासन तेल छिड़क कर आग लगा दी। इस घटना में आरती बूरी तरह घायल हो गई। गांव के कुछ समझदार लोगों ने आरती को पीएमसीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में पुलिस को दिये गये अपने बयान में आरती ने बताया कि उसने खुद से अपने शरीर में आग लगा ली है।

उधर जिन दो महिलाओं को बाल काटकर निर्वस्त्र घुमाया गया, उनका पूरा परिवार दहशत में है। अपना बिहार से विशेष बातचीत में रेखा देवी ने बताया कि आरती उनके सिलाई सेंटर पर सिलाई सीखने आती थी। रेखा देवी ने यह भी बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि आरती विकास नामक एक लड़के से प्यार करती थी। कल वह सुबह-सुबह जल्दी सिलाई सेंटर पर आ गई थी और पूछने पर बताया कि आज घर में मन नहीं लग रहा है। इसी बीच उसके परिजन पहुंचे और उन्होंने जमकर उत्पात मचाया।

बहरहाल, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) उपेंद्र शर्मा ने बताया कि परस्पर विरोधी बयानों से अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन कारणों से महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और किन कारणों से आरती को आग के हवाले किया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

छपरा में 46 लाख की बैंक लूट

छपरा(अपना बिहार, 3 जनवरी 2012) – सुशासन में बेखौफ़ अपराधियों ने फ़िर दिखाया सुशासन को ठेंगा। छपरा के रिविलगंज थाने के टेकनिवास बाजार स्थित बैंक आफ़ इन्डिया की शाखा में लूटेरों ने बीती रात धावा बोला और 46 लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बैंक का शटर काटकर स्ट्रांग रुम में रखे गये 46 लाख रुपये लूट लिये और चलते बने। कल सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक अधिकारियों और पुलिस की टीम पहुंची। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा। पुलिस ने शक के आधार पर सफ़ाईकर्मी कृष्णा राम को गिरफ़्तार किया है। वही कृष्णा का कहना है कि वह जब कल सुबह बैंक में काम करने पहुंचा तो उसने बैंक का ताला टूटा हुआ पाया। इस घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

पटना में सालों ने जीजा को जख्मी कर लूटा

पटना(अपना बिहार, 3 जनवरी 2012) – राजधानी पटना में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना घटी। एक जीजा को उसके सालों ने चाकू से जख्मी कर लूट लिया। पीड़ित दिलीप प्रसाद ने गांधी मैदान पुलिस को बताया कि नववर्ष के अवसर पर वह अपनी गर्भवती पत्नी को नये वर्ष की शुभकामनायें देने ससुराल आया था। लेकिन उसके चचेरे सालों संतोष, भोला और सन्नी ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास से 5200 रुपये लूट लिये। दिलीप ने यह भी बताया कि लूटने के क्रम में उसके सालों ने उसे चाकू से जानलेवा हमला भी किया। 

मसौढी की आबोहवा में मिर्च की मिठास

पटना(अपना बिहार, 3 जनवरी 2012) – कभी लाल निशान के आतंक में रहने वाला पटना जिले का मसौढी अनुमंडल आजकल लाल रंग की मिठास से गुलजार है। लाल रंग की मिठास यानी मिर्च की मिठास। इस इलाके के किसानों ने बड़े पैमाने पर मिर्च की खेती करनी शुरु कर दी है और पिछले 4 वर्षों के दौरान किसानों ने कामयाबी का नया रिकार्ड बनाया है। सफ़ल किसान सुरेश प्रसाद ने बताया कि पहले वे अपने खेतों में धान और गेहूं जैसे सामान्य फ़सल लगाया करते थे, लेकिन सिंचाई की सुविधा का अभाव होने की वजह से फ़सलें बर्बाद हो जाया करती थीं और जो थोड़ा बहुत उत्पादन होता था, उससे लागत की वसूली भी नहीं हो पाती थी। अब जबसे इस इलाके के किसानों ने मिर्च की खेती करनी शुरु कर दी है, तबसे किसानों की आय में जबर्दस्त इजाफ़ा हुआ है और वे खुशहाल हुए हैं।

सीवान में डाक्टर से 30 लाख रुपये रंगदारी मांगी

सीवान(अपना बिहार, 3 जनवरी 2012) – सीवान जिले में रंगदारों ने शहर के प्राख्यात चिकित्सक डा आर के वर्मा को उनके मोबाइल पर फ़ोन कर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। नहीं देने की स्थिति में अपराधियों ने पुत्र का अपहरण कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में डा वर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर की रात जब वे अपने क्लीनिक पर थे तभी अपराधियों ने उनके फ़ोन उन्हें धमकी दी। इस संबंध में डा वर्मा ने जिले के एच एम नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दिया है।

पटनाइट्स ने मौसम से कहा – “व्हाई दिस कोलाबेरी डी”

पटना(अपना बिहार, 2 जनवरी 2012) – मौसम विभाग का यह कहना कि साइवेरिया विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण नये वर्ष का आगमन खुशगवार बना रहेगा, गलत साबित हुआ और पटनावासियों ने मौसम के द्वारा की गई कोलाबेरी के बीच नये वर्ष का स्वागत किया। कोलाबेरी यानी बेवफ़ाई। यह शब्द एक दक्षिण भारतीय फ़िल्म “3” के गाने में उपयोग किया गया है।

मौसम की बेरुखी की बात करें तो अचानक मौसम के रूख बदल लेने से लोग नये साल का जश्न मनाने से वंचित रह गये। दिनभर ठंढी हवाओं के तेज झोंकों और रिमझिम बारिश ने लोगों को अपने-अपने घरों में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया। यह लोगों की मजबूरी का ही आलम रहा कि आम तौर पर गुलजार रहने वाला संजय गांधी जैविक उद्यान और नवनिर्मित राजधानी वाटिका में वीरानी छायी रही। वैसे कुछेक लोगों ने विपरीत मौसम में भी पिकनिक मनाया और नए साल की आगवानी की। हालांकि ऐसे “जिगर” वाले लोगों की संख्या बहुत कम ही रही।

नक्सलियों ने चार अपहृतों को भी मौत के घाट उतारा

जमुई(अपना बिहार, 1 जनवरी 2012) – वर्ष के पहले दिन नक्सलियों ने खूनी तांडव कर बिहार सरकार को खुली चुनौती दी है। कल नक्सलियों ने उन चार अपहृतों की भी हत्या कर दी, जिन्हें नक्सलियों ने जमुई जिले के सिमुलतल्ला थाने के महुआ टिल्हा नामक गांव से अपहृत किया था। एक दिन पहले ही नक्सलियों ने इसी गांव के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मिली जानकारी के अनुसार कल जिन लोगों की लाशें नक्सलियों ने बांका जिले के कटोरिया थाने के बेहरार गांव के पास फ़ेंक दिया उनकी पहचान जमुई जिले के सिमुलतल्ला थाने के महुआटिल्हा गांव के निवासी मो मंसूर अंसारी, मो कल्लू अंसारी, मो शहादत अंसारी और मो कासिम अंसारी के रुप में की गई है।

नालंदा का आतंकवादी, समस्तीपुर में धराया रिश्तेदार

समस्तीपुर(अपना बिहार, 1 जनवरी 2012) – समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाने के टेढी बाजार निवासी जावेद अहमद खान के निकाह यानी शादी महोत्सव में उस समय खलबली मच गई जब मुंबई की एटीएस टीम ने एक कथित आतंकवादी इमरान खान को भगाने के जुर्म में उसके साले जुबैर रहमान खान के छोटे अवयस्क भाई जुबैर अहमद खान को गिरफ़्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस के साथ मिलकर मुंबई पुलिस की टीम ने नालंदा निवासी इमरान खान को पकड़ने के लिये जाल बिछा रखा था, लेकिन जब वह पकड़ में नहीं आ सका तब पुलिस ने उसके छोटे साले को गिरफ़्तार कर लिया।

मसौढी में वृद्ध की तेज हथियार से गला रेतकर हत्या

पटना(अपना बिहार, 1 जन्वरी 2012) – राजधानी पटना के मसौढी इलाके के गोपालपुर मठिया गांव में बेखौफ़ अपराधियों ने 55 वर्षीय नवीन प्रसाद की सोये अवस्था में गला रेतकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात को जब नवीन प्रसाद अपने घर में सोये थे, तब अपराधियों ने घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवीन प्रसाद ने दो शादियां कर रखी थीं और संपत्ति को लेकर पूरे परिवार में आये दिन झगड़े होते रहते थे।

पटना में अपराधियों का बढता हौसला – छात्र की गला रेतकर हत्या

पटना(अपना बिहार, 31 दिसंबर 2011) – राजधानी पटना में अपराधी मस्त और पुलिस पस्त हो गई है। इसका एक प्रमाण यह कि बेखौफ़ अपराधियों ने एक छात्र की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। घटना पटनासिटी इलाके के त्रिपोलिया के पास लक्ष्मी लाज में एक कमरे में घटी। मिली जानकारी के अनुसार वैशाली जिले का रहने वाला सत्रह वर्षीय अभय लाज में रहकर इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश हेतु परीक्षा के लिये तैयारी करता था। कल सुबह खून से लथपथ उसकी लाश उसके कमरे से बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि उसके कमरे से उसका लैपटाप भी गायब है। पुलिस ने अंदेशा जताया कि किसी ने चोरी के इरादे अभय की हत्या कर दी हो।

बिहार में नक्सलियों का खूनी तांडव- 3 की हत्या, 4 का अपहरण

जमुई(अपना बिहार, 31 दिसंबर 2011) – 2011 के जाते-जाते नक्सलियों ने कल बिहार के जमुई जिले में खूनी खेल खेला और इस खूनी तांडव में नक्सलियों ने 3 की नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद भी नक्सलियों ने अंत नहीं किया और 4 लोगों का अपहरण कर उन्हें जंगल की ओर लेकर चले गये। मिली जानकारी के अनुसार जिले के सिमुलतल्ला थाने के महुआटिल्हा गांव मे नक्सलियों ने धावा बोला। नक्सलियों मो मुमताज अंसारी (उम्र 65 वर्ष) को नींद से जगाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब उनके पुत्र मो फ़खरुद्दीन (उम्र 35 वर्ष) और मो शमीम (उम्र 28 वर्ष) बाहर निकले तब नक्सलियों ने उनके सीने में भी गोलियां उतार दीं।

इसके बाद भी नक्सलियों का मन नहीं भरा और वे इसी गांव के चार लोगों मो मंसूर अंसारी, मो कल्लू अंसारी, मो शहादत अंसारी और मो कासिम अंसारी को अपने साथ लेकर जंगल की ओर चले गये। बिहार में सुशासन का ही परिणाम रहा कि घटना के 5 घंटे बाद सिमुलतल्ला थाना के पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ महुआटिल्हा गांव पहुंचे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में जिले के एसपी रामनारायण सिंह ने घटना की पुष्टि की। इन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अपहृत लोगों की सकुशल रिहाई के लिये कार्रवाई कर रही है। वैसे इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत कायम हो गया है। नक्सलियों के आतंक को देखते हुए सिमुलतल्ला आवासीय विद्यालय की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

एमबीए छात्र ने की खुदकुशी

पटना(अपना बिहार, 31 दिसंबर 2011) – सुसाइड कैपिटल यानी राजधानी पटना में कल एक और छात्र ने खुदकुशी कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के रुपसपुर थाने के विजयनगर इलाके में पटना के क्षेत्रीय वन संरक्षा पदाधिकारी परशुराम राम के 21 वर्षीय पुत्र आशुतोष ने गले में फ़ंदा डालकर आत्महत्या कर ली। आशुतोष रांची स्थित बीआईटी मेसरा में एमबीए का छात्र था और इसी महीने की 16 तारीख को वह वर्षांत की छुट्टियों में घर आया था। आशुतोष के पिता परशुराम राम ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनके पुत्र ने आत्महत्या क्यों की?

महादलित महिला मुखिया पर जानलेवा हमला

पटना(अपना बिहार, 30 दिसंबर 2011) – राजधानी पटना के मसौढी अनुमंडल के धनरुआ प्रखंड के सांडा पंचायत की महादलित महिला मुखिया सुनीता देवी पर बेखौफ़ दबंगों ने घर में घुसकर जानलेवा प्रहार किया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सांडा गांव के निवासी पप्पु कुमार, सत्येन्द्र महतो, मुन्ना कुमार और अमरेश कुमार ने सुनीता देवी के घर पर धावा बोला। वे सुनीता देवी को घर से खींचकर बाहर ले जा रहे थे। सुनीता देवी के पति राजेश बिंद ने जब इसका विरोध किया तब हमलावरों ने उनकी भी पिटायी कर दी। इस बीच हुए हंगामे के कारण पड़ोसी जाग गये और हमलावर हवाई फ़ायरिंग करते हुए निकल भागे। इस संबंध में पीड़िता मुखिया ने धनरुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी आरोपित को गिरफ़्तार नहीं किया गया है।

उपमुखिया को गोली मारी

खगड़िया(अपना बिहार, 30 दिसंबर 2011) – खग़ड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल के पसराहा थाने के अंतर्गत पसराहा पंचायत के उपमुखिया शंभूनाथ सिंह को अपराधियों ने उस समय गोली मार दी, जब वे कल सुबह मार्निंग वाक से अपने घर लौट रहे थे। उन्हें घायल अवस्था में भागलपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह जब श्री सिंह मार्निंग वाक से लौट रहे थे तो पसराहा बाजार में ठाकुरबाड़ी के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना की पुष्टि करते हुए पसराहा थाना प्रभारी ने कहा कि घटना के कारणों की जानकारी अभीतक नहीं मिल सकी है।

सहरसा में सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस-पब्लिक भिड़ंत\

सहरसा(अपना बिहार, 30 दिसंबर 2011) – सहरसा जिले में शहर के शंकर चौक के पास तेज गति से आ रही एक ट्रक ने सोलह वर्षीय किशोर को बूरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम को हटाने के लिये जब पुलिस पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लोगों पर जमकर लाठियां बरसायीं और फ़िर घंटों तक पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत चलती रही। भिड़ंत का आलम यह था कि आक्रोशित लोगों ने थाने पर भी कब्जा जमा लिया और करीब 4 घंटे तक थाना उनके कब्जे में रहा। बाद में सकते में आये जिला प्रशासन के पहल पर किसी तरह आक्रोशित लोगों को सम्झाया बुझाया गया और सुशासन अस्तित्व में आ सका। सड़क दुर्घटना में मारे गये किशोर की पहचान सिमराही के निवासी प्रशांत कुमार के रुप में की गई है।

सफ़ेद हाथी बना प्रदूषण डिस्प्ले बोर्ड

पटना(अपना बिहार, 28 दिसंबर 2011) – बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा राजधानी पटना में प्रदूषण के प्रति जागरुकता फ़ैलाने के उद्देश्य से शुरु किया गया प्रयास सफ़ेद हाथी साबित हो रहा है। सफ़ेद हाथी इसलिये कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा करीब साल भर पहले स्थापित प्रदूषण डिस्प्ले बोर्ड चालू तो है, लेकिन इस पर दिखायी जाने वाले आंकड़ों का जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। वैसे भी इस डिस्प्ले बोर्ड पर जो सूचनायें दिखायी जा रही हैं, वे अंग्रेजी में दिखलायी जाती हैं, जो आम आदमी के समझ के बाहर की बात होती है।

स्थानीय इंदिरा गांधी तारामंडल के मुख्य द्वार के समीप स्थापित इस डिस्प्ले बोर्ड की बदहाली का आलम यह है कि पिछले एक महीने से प्रदूषण की पैमाइश करने वाला उपकरण तकनीकी कारणों से खराब पड़ा है। चुंकि उपकरण खराब हैं, इसलिये उपकरण के द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सूचनायें भी नियत हैं। यानी हर दिन हर समय एक ही तरह की जानकारी दी जा रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर डिस्प्ले बोर्ड की देख-रेख करने वाले कर्मचारी ने बताया कि उसे उपकरण की खराबी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसके जिम्मे केवल बोर्ड की सुरक्षा करना और उपकरण चालू करने की जवाबदेही है। इन्होंने यह भी बताने इन्कार किया कि डिस्प्ले बोर्ड पर जो सूचनायें प्रदर्शित की जा रही हैं, वे सही हैं या गलत।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शुरु किये गये इस पहल पर हर महीने बिहार सरकार को 5 लाख रुपये खर्च करना पड़ता है। पहले यह तय किया गया था कि राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का माप लिया जायेगा और उन्हें डिस्प्ले बोर्ड पर दिखाया जायेगा। शुरुआत में पटना स्थित तारामंडल परिसर में ही एक उपकरण स्थापित किया गया और यह सुनिश्चित किया गया था कि इस उपकरण के जरिये प्राप्त होने वाले आंकड़ों को इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले बोर्ड पर दिखायी जायेगी। इसका उद्देश्य यह था कि आम आदमी प्रदूषण की भयावहता के बारे में जान सके और पर्यावरण की रक्षा हेतु आगे आये।

बहरहाल, तारामंडल प्रशासन ने इस मामले में अपना पिंड छुड़ा लिया है। तारामंडल के अधिकारियों ने बताया कि उनका इस डिस्प्ले बोर्ड से कोई लेना-देना नहीं है। तारामंडल के द्वारा केवल जमीन उपलब्ध कराया गया है। उधर डिस्प्ले बोर्ड योजना को चलाने वाली संस्थान बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेषज्ञों को भी कोई लेना-देना नहीं है। उनका कहना है कि जिस संस्थान से उपकरणों की खरीद की गई है, उनके जिम्मे ही रख-रखाव की जिम्मेवारी भी दी गई है। यानी हर महीने पांच लाख रुपये मुफ़्त में फ़ूंके जा रहे हैं और आम जनता को हाईटेक डिस्प्ले बोर्ड दिखाकर विकास का अहसास कराया जा रहा है। 

एक और छात्र ने की खुदकुशी

पटना(अपना बिहार, 27 दिसंबर 2011) – सुसाइड कैपिटल के नाम से मशहूर हो चुके पटना में कल एक और छात्र ने सुसाइड कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह का मूल निवासी विकास कुमार राजधानी पटना के लंगरटोली इलाके में एक किराये के मकान में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था। कल उसकी लाश कमरे में लगे पंखे से लटकी अवस्था में बरामद की गई। हालांकि कमरे से सुसाइड नोट बरामद नहीं होने और फ़िर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद रहने के कारण विकास के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ़ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

बिक्रम में बिजनेसमैन को गोली मारी

पटना(अपना बिहार, 26 दिसंबर 2011) – राजधानी पटना के बिक्रम प्रखंड के लाई बाजार में बेखौफ़ अपराधियों ने भट्ठा व्यवसायी विनय सिंह को उनके घर में घुसकर गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम अपराधियों ने श्री सिंह के घर पर धावा बोल दिया। श्री सिंह उस समय अपने घर में टीवी देख रहे थे। अचानक हुए हमले का मतलब वे समझ पाते, इससे पहले ही अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं और हवाई फ़ायरिंग करते हुए फ़रार हो गये। श्री सिंह को गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफ़र किया गया है। इस मामले में अभीतक किसी भी गिरफ़्तारी की सूचना नहीं मिली है।

सीएम के सुरक्षाकर्मी ने खुद को गोली मार ली

रोहतास(अपना बिहार, 26 दिसंबर 2011) – रोहतास में सीएम की सेवा यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में लगे एक सुरक्षाकर्मी बासुदेव मंडल ने अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना की पुष्टि करते हुए जिले के एसपी मनु महाराज ने बताया कि बासुदेव मंडल बीएमपी-7 का अवर आरक्षी था। हालांकि इन्होंने आत्महत्या किये जाने से इन्कार करते हुए कहा कि यह घटना उस समय घटी जब बासुदेव मंडल सीएम की यात्रा संपन्न होने के बाद इन्द्रपुरी उच्च विद्यालय प्रांगण में एक वाहन पर अपना सामान लाद रहे थे। बासुदेव मंडल की लाश झारखंड में रहने वाले उसके परिजनों को अंत्यपरीक्षण के बाद सौंप दी गई है।

सेवानिवृत इंजीनियर से 25 लाख रुपये रंगदारी मांगी

पटना (अपना बिहार, 26 दिसंबर 2011) – राजधानी पटना में इन दिनों अपराधियों का राज है और पुलिस लोगों की सुरक्षा कर पाने में अक्षम है। शनिवार को बेखौफ़ अपराधियों ने पीड्ब्ल्यूडी के एक सेवानिवृत कार्यपालक अभियंता मथुरा सिंह को फ़ोन पर 25 लाख रुपये रंगदारी की मांग कर दी। नहीं देने पर अपराधियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में श्री सिंह ने स्थानीय शास्त्रीनगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें इन्होंने जगदेव पथ स्थित तिलक नगर निवासी अनिल कुमार सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

डान” के साथ “जंगली बिल्ली” के आगमन से बेकाबू हुए पटनाइट्स

पटना(अपना बिहार, 23 दिसंबर 2011) – आखिरकार “डान” यानी शाहरुख खान ने पटनावासियों से किया अपना वादा पूरा किया। पटनावासियों के लिये सबसे बड़ा सरप्राइज यह रहा कि उन्हें “डान” के साथ “जंगली बिल्ली” को भी एक साथ देखने का मौका मिला। होटल मौर्य में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जहां एक ओर “डान” ने घोषणा की कि वे अपनी आने वाली फ़िल्मों के कुछ सीन बिहार में शूट करेंगे, तो वही दूसरी इन्होंने यह भी कहा कि वे केवल अपनी फ़िल्म डान-2 के प्रोमोशन के सिलसिले में नहीं आये हैं। अच्छी फ़िल्में बिना प्रोमोशन के भी चलती हैं और बूरी फ़िल्में प्रोमोशन के बावजूद भी नहीं चलतीं। हालांकि इन्होंने रा-वन के नहीं चलने की कोई ठोस वजह नहीं बतायी। वही “जंगली बिल्ली” यानी प्रियंका चोपड़ा ने बिहारी महिलाओं को जंगली बिल्लियां करार देते हुए कहा कि वे मेल डोमिनेटेड जंगली सोसायटी में बड़ी तेजी से आगे बढ रही हैं। इस अवसर पर डान-2 के निर्देशक फ़रहान अख्तर भी मौजूद थे।

इससे पहले शाहरूख संग प्रियंका का दीदार करने के लिये पटनावासियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।  लंबा इंतजार करने के दौरान पटनावासियों का धैर्य उस वक्त टूट गया, जब शाहरुख और प्रियंका होटल मौर्य पहुंचे। एक नजर देखने को लेकर अफ़रातफ़री मच गई और पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखा था। वैसे “डान” के पटना पहुंचने पर ट्रैफ़िक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त साबित हुई।

दानापुर में गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल

पटना(अपना बिहार, 22 दिसंबर 2011) – गोलीबारी से गूंज उठा दानापुर दियारा का छोटा हरशामचक गांव। गोलियां चलीं तो परिणाम एक लाश के रुप में सामने आया। इस गांव के निवासी पांचू राय का इकलौता पुत्र परमेश्वर कुमार मारा गया। इसके अलावे तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की वजह रही एक मामूली विवाद। विवाद का कारण रहा घर का पानी बहाने की समस्या। इस मामूली बात को लेकर गांव के दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई और रक्त की धार बह निकली। सुशासन का कमाल यह रहा कि अकीलपुर थाने की पुलिस घटना के 7 घंटे बीतने के बाद घटना स्थल पर पहुंची। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

भयंकर ठंढ से मर गये 127 लोग

पटना(अपना बिहार, 21 दिसंबर 2011) – भयंकर ठंढ ने बिहार में कहर बरपा रखा है। इस ठंढ ने अबतक 127 लोगों की जान ले ली। पटना स्थित पीएमसीएच से मिली जानकारी के अनुसार अकेले केवल इस अस्पताल में अबतक 54 लोगों को ठंढ लगने के कारण भर्ती कराया गया। इनमें से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अस्पताल प्रशासन इन लोगों के मरने की वजह कुछ और बताता है, लेकिन परिजनों के अनुसार असली वजह ठंढ और अस्पताल में चिकित्सा सुविधा की कमी ही है। उधर नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल में भी अबतक 9 लोगों के मरने की खबर मिली है। सबसे अधिक मौतें पूर्णिया, मुजफ़्फ़रपुर, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया और गया जिलों में होने का समाचार मिला है। हालांकि इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा अभीतक एक भी मौत की जिम्मेवारी नहीं ली गई है। वैसे जिम्मेवारी नहीं लेने का रिवाज कांग्रेस राज से ही चला आ रहा है। सुशासनी युग की तो बात ही निराली है।

 

जिला

ठंढ से मरने वालों की संख्या

पटना

28

गया

13

मुजफ़्फ़रपुर

17

पूर्णिया

9

कटिहार

7

किशनगंज

14

खगड़िया

6

बांका

5

जमुई

8

भागलपुर

3

वैशाली

6

समस्तीपुर

2

बक्सर

5

भोजपुर

4

नोट- यह जानकारी अपना बिहार के संवाददाताओं द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। आने वाले दिनों में इस संख्या में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। संभावना इसलिये कि सरकार द्वारा लोगों को ठंढ से बचाने के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है।

 

वाहनों की टक्कर में तीन टीईटी अभ्यर्थियों की मौत

औरंगाबाद(अपना बिहार, 21 दिसंबर 2011) - औरंगाबाद जिले के ॠषियप थाने के बभंडी और बंधुबिगहा गांव के बीच एक सड़क दुर्घटना में तीन टीईटी परिक्षार्थियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक और बस में हुई सीधी टक्कर में करीब 17 परीक्षार्थी गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिये औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खगड़िया में मुखिया को गोली मारी

खगड़िया(अपना बिहार, 21 दिसंबर 2011) - खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के भदास दक्षिणी पंचायत के मुखिया मनोज कुमार को बेखौफ़ अपराधियों ने गोली मार दी। बीते सोमवार को घटित हुई इस घटना में श्री कुमार गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिये पीएमसीएच रेफ़र किया गया है। फ़िलहाल उनकी स्थिति खतरे के बाहर बताई गई है। खग़ड़िया पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है।

अब 22 को पटना आयेंगे शाहरुख

पटना(अपना बिहार, 18 दिसंबर 2011) – बालीवुड के बेताज बादशाह किंग खान यानी शाहरुख खान अब 22 दिसंबर को राजधानी पटना तशरीफ़ लायेंगे। मिली जानकारी के अनुसारे वे यहां अपनी फ़िल्म डान-2 के प्रमोशन के लिये आयेंगे। अभी हाल ही में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्हें पटना आना था, लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मामले में हाथ खड़े किये जाने के बाद उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था।

जमुई में मुखिया की गोली मारकर हत्या

जमुई(अपना बिहार, 18 दिसंबर 2011)- नक्सल प्रभावित जमुई जिला में नक्सलियों की बंदूकों ने आग उगलना बंद नहीं किया है। बुधवार को चकाई-सिमुलतल्ला पथ पर चमडीह थाने के ढाढी पंचायत के मुखिया लाल मोहन यादव की हत्या नक्सलियों ने गोली मारकर कर दी। मिली जानकारी के अनुसार दर्जनों की संख़्या में आये नक्सलियों ने मुखिया लाल मोहन यादव के घर पर धावा बोला और उनके सीने में एक के बाद एक गोलियां धड़ाधड़ उतार दी। इस घटना में श्री यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उधर सोनो थाना के सरकंडा गांव में भी नक्सलियों ने जमकर कहर बरपाया। नक्सलियों ने गांव में बने एक प्राइमरी स्कूल भवन को डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत कायम है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ़ काम्बिंग आपरेशन चलाया जा रहा है।

पटना में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

पटना(अपना बिहार, 17 दिसंबर 2011)- राजधानी पटना में एक और युवती के साथ गैंग रेप किया गया और सुशासक दावे करता रहा। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के अगमकुआं इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर में एक झोपड़ी में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपनी बहन के यहां संदलपुर आई थी। इसी बीच पान दुकान चलाने वाले सोनू ने उसे झांसा देकर अपने प्यार के जाल में फ़ंसा लिया। चिड़ियाघर घुमाने के नाम पर वह उसे एक झोपड़ी में ले गया और अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों की पहचान हो गई है और उन्हें गिरफ़्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

सरकारी अलाव को तरसे गरीब, कयामत की तरह गुजरी “पूस की रात”

पटना(अपना बिहार, 17 दिसंबर 2011) – मशहूर उपान्यासकार मुंशी प्रेमचंद की कहानी “पूस की रात” 21वीं सदी में भी चरितार्थ हुई। वह भी राजधानी पटना में। तापमान में हुई इस वर्ष की सबसे अधिक गिरावट के कारण जहां एक ओर खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों का जीना मुहाल रहा, वही दूसरी ओर सरकारी अलाव के इंतजार ने भी पूरी तरह से निराश ही किया। जैसे-जैसे रात गहराती गई, गरीब बेघरों की बेचैनी बढने लगी। बेचैनी बढने की वजह यह रही कि उनके पास आग जलाने के लिये लकड़ी भी शेष नहीं बची। अंत में उनके पास सिवाय हाथ-पैर सिकोड़कर रात गुजारने के अलावे कोई विकल्प नहीं बचा।

अपना बिहार” ने देर रात ठंढ में गरीबों की स्थिति का मुआयना किया। 21वीं सदी में राजपथ के नाम से मशहूर वीरचंद पटेल पथ पर भी सरकारी इंतजाम का अभाव दिखा। हालत यह रही कि सूबे में सतासीन जदयू कार्यालय के मुख्य द्वार पर भी गरीब किसी तरह अपनी जान बचाते दिखे। जदयू कार्यालय के पास लिट्टी-चाय की दूकान चलाने वाले लड्डू राम ने बताया कि वे समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के रहने वाले हैं और पटना में रहकर अपने लिये रोजी रोटी कमाते हैं। सरकारी अलाव के बारे में पूछे जाने पर श्री राम ने बताया कि यह सब केवल कहने की बातें हैं। असल में गरीबों के लिये कोई कुछ नहीं करता।

यही स्थिति राजद के एक विधायक डा रामानंद यादव के आवास के सामने दिखायी देती है। इनके आवास के सामने बने फ़ुटपाथ पर गुदड़ी बिछाकर और केवल एक कंबल ओढकर रात बिताने वाले उमाशंकर ने बताया कि वे पूर्णिया जिले के निवासी हैं और पटना में रहकर रिक्शा चलाते हैं। ये बताते हैं कि इनके जैसे पचासों लोग इसी फ़ुटपाथ पर इसी तरह जीते हैं। सरकारी अलाव के बारे में पूछे जाने पर ये बताते हैं कि उन्हें आजतक न तो लकड़ी मिली है और न ही कंबल। थोड़ा आगे बढने पर फ़ुटपाथ पर दर्जनों परिवार नजर आता है। इनकी सामूहिक जिंदगी सरकार के अस्तित्व को खुले तौर पर चुनौती देती है। मुजफ़्फ़रपुर के बैरिया प्रखंड के निवासी रामसुन्दर राम बताते हैं कि वीरचंद पटेल पथ का यह फ़ुटपाथ उनके जैसे सैंकड़ों लोगों का आश्रय स्थल है। ये बताते हैं कि पिछले वर्ष ठंढ में यहां चार लोग मर गये थे। इस बार भी सरकार की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया है।

हालांकि आर ब्लाक चौराहे के पास एक जगह सरकारी अलाव का दर्शन होता है। लेकिन लकड़ी की मात्रा इतनी है कि कुछ लोग केवल कुछ मिनटों तक ही सरकारी अलाव का आनंद ले सकते हैं। पूछने पर सरकारी कर्मचारी ने बताया कि उसे प्रत्येक स्थान पर केवल लकड़ी गिराने का आदेश मिला है। राजधानी का पटना जंक्शन भी जिला प्रशासन और सरकार की नजर से दूर है। दूर इसलिये कि यहां भी गरीबों के लिये अलाव नहीं जलाया गया। दिन भर भीख मांग कर जीने वाले लोग महावीर मंदिर के पिछवाड़े बने चबूतरे पर मजबूर दिखे।

बहरहाल, सरकारी दावा यह है कि सरकार ने पटना जिला प्रशासन को सवा लाख रुपये केवल लकड़ी जलाने के लिये आवंटित किया है। सरकार द्वारा 40 स्थानों को चिन्हित किया गया है। जबकि जिला प्रशासन की ओर से अभीतक केवल 8 स्थानों का ही चयन किया गया है। हम जिन गरीबों की बात कर रहे हैं, वे उन खुशनसीबों में शामिल नहीं हैं, जिनके पास सरकारी अलाव का इंतजाम किया गया है।

जहानाबाद में बैंक डकैती

जहानाबाद(अपना बिहार, 17 दिसंबर 2011)- उग्रवाद प्रभावित जिला जहानाबाद में अब अपराधियों ने भी वर्चस्व जमाना शुरु कर दिया है। पिछले एक महीने में यह तीसरा मौका है जब सशस्त्र अपराधियों ने बैंक लूटे। कल काको थाना के हाजीपुर इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में अपराधियों ने धावा बोला और बैंक के स्ट्रांग रुम से करीब 15 लाख रुपये लूट लिये और चलते बने। मिली जानकारी के अनुसार 4 अपराधी हरवे-हथियार से लैस थे। बंदूक की नोंक पर उन्होंने फ़िल्मी अंदाज में बैंक कर्मियों और ग्राहकों को खामोश रहने के लिये मजबूर कर दिया।

ठंढ से दो की मौत

सीतामढी (अपना बिहार, 15 दिसंबर 2011) – सीतामढी जिले में ठंढ लगने से दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बेलसंड प्रखंड के भंडारी पंचायत के वार्ड संख्या 2 के निवासी 35 वर्षीय सुरेश साह और सुरसंड प्रखंड के मलाही पंचायत के वीरपुर गांव के निवासी रामपुकार सदा की पत्नी राजकुमारी देवी की मौत ठंढ लगने से हो गई। हालांकि इस संबंध में जब स्थानीय जिलाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इन्होंने यह भी बताया कि जिले के लोगों को ठंढ से बचाने के लिये प्रशासन द्वारा इंतजाम किया जा रहा है

कयामत बनकर टूटी रात, भयंकर ठंढ की गिरफ़्त में आया बिहार

पटना(अपना बिहार, 14 दिसंबर 2011)- कल की रात बिहार के उन गरीबों के लिये कयामत बनकर टूटी, जो खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। कयामत इसलिये कि ठंढ ने पूरे सूबे को अपनी गिरफ़्त में ले लिया है। तापमान गिरकर न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहूंचा। हालांकि इस भयंकर ठंढ का असर उन लोगों पर कम ही पड़ा, जो अपने आलीशान इमारतों में वातावरण को अनुकूल बनाने वाला यंत्र लगा रहे हैं। वैसे राज्य सरकार की ओर से सभी जिलों को अलाव जलाने के लिये धन मुहैया करा दिया गया है। लेकिन सच्चाई यह रही कि कल राजधानी पटना के कहीं भी अलाव दिखाई नहीं दिया। मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया है कि इस बार ठंढ की मार सबसे अधिक पड़ने वाली है। वैसे इसके लक्षण अभी से दिखाई देने लगे हैं।

हैवान डाक्टर ने मरीज की किडनी निकाली

पटना(अपना बिहार, 11 दिसंबर 2012) – पटना के एक हैवान डाक्टर ने अपने एक मरीज की किडनी निकाल ली। कंकड़ाबाग थाना क्षेत्र के पीसी कालोनी निवासी अरविंद कुमार सिन्हा की बेटी ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में सीएम से गुहार लगाया था कि बोरिंग कैनाल रोड में नर्सिंग होम चलाने वाले एक चिकित्सक ने उसके पिता की किडनी निकाल ली। हालांकि इससे पहले आवेदिका ने चिकित्स्क के खिलाफ़ मामला दर्ज कराने का प्रयास किया था, लेकिन सुशासन होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। तब आवेदिका ने सीएम से गुहार लगाया। लेकिन सुशासन में सीएम के निर्देश का भी असर नहीं हुआ। कल जब आवेदिका ने पटना के सीनियर एसपी आलोक कुमार को इस संबंध में बताया तो उनके निर्देश पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई।

पटनासिटी में किसान को गोली मारी

पटना(अपना बिहार, 11 दिसंबर 2011) – बेखौफ़ अपराधियों ने पटनासिटी इलाके में एक किसान को गोलीमार कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार खाजेकलां थाना के इलाके में नाथ कोल्ड स्टोरेज के पास चैनपुरा निवासी संतोष कुमार मेहता अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में घात लगाये अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनपर गोलियों की बरसात कर दी। इस घटना में श्री मेहता की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भड़क उठे और लोगों ने सड़क जाम किया। इस कारण आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के लाश को अपने कब्जे में ले लिया और उसे अंत्यपरीक्षण के लिये एनएमसीएच भेज दिया। खबर लिखे जाने तक इस घटना के संबंध में किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है।

निगम पार्षद से 2 लाख रुपये रंगदारी मांगी

पटना (अपना बिहार, 11 दिसंबर 2011) – राजधानी पटना के पटनासिटी इलाके में बेखौफ़ अपराधियों ने एक निगम पार्षद से 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगकर सुशासन की धज्जियां उड़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार चौक थाना इलाके के वार्ड नंबर 64 के पार्षद मो कुरैशी ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ़ मामला दर्ज कराया है। इन्होंने कहा है कि किसी ने उनके मोबाइल पर फ़ोन कर 2 लाख रुपये देने की मांग की है और नहीं देने की स्थिति में पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।

श्रीकृष्णापुरी इलाके में गंदगी से बेजार हुई जनता

पटना(अपना बिहार, 11 दिसंबर 2011) – श्रीकृष्णापुरी इलाके के लोग परेशान हैं। परेशानी की वजह यह है कि पूरे इलाके में गंदगी पसरी है। हालत यह है कि हर मुहाने पर गंदगी का ढेर पड़ा है और सरकारी इंतजाम की हालत यह है कि पिछले एक महीने से कूड़े का उठाव नहीं किया गया है। इसके अलावे मरे जानवरों से निकल रही दुर्गंध के कारण भी लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। हालांकि इस संबंध में विधान परिषद के सभापति ताराकांत झा ने भी सत्र के अंतिम दिन सभी को यह कहकर चौंका दिया कि गंदगी साफ़ करवाने के लिये नगर निगम के कर्मचारी को उन्होंने अपनी जेब से डेढ सौ रुपये दिये।

बिजली बोर्ड की लापरवाही से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

नालंदा(अपना बिहार, 11 दिसंबर 2011) – बिहार राज्य बिजली बोर्ड की लापरवाही के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार हरनौत थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के चौर में पिछले 5 दिनों से 15 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरा था। कल कोहरे के कारण मतलू तांती का परिवार उसकी चपेट में आ गया और मतलू तांती के अलावे उसकी पत्नी फ़ूलन देवी एवं पुत्र कुंदन एवं चंदन की मौत हो गई। इस प्रकार मतलू तांती का पूरा परिवार एक साथ खत्म हो गया। वैसे बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने सभी मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

मुजफ़्फ़रपुर में व्यापारी से सात लाख की लूट

मुजफ़्फ़रपुर(अपना बिहार, 11 दिसंबर 2011) – मुजफ़्फ़रपुर में नेस्ले कंपनी के उत्पादों का कारोबार करने वाले महादेव साह को अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया। घटना के समय श्री साह अपनी मोटरसाइकिल से स्थानीय बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों ने उन्हें बैंक पहुंचने से पहले ही रोक लिया और उनसे रुपये लूट कर फ़रार हो गये।

मोकामा में बिजनेस मैन के बेटे की हत्या

पटना(अपना बिहार, 11 दिसंबर 2011) – मोकामा थाना के इलाके में खुले बाजार में एक बार फ़िर से गूंजी गोलियों की आवाज और एक नवयुवक की निकल गई आखिरी चीख। स्थानीय दुकानदारों ने दहशत के कारण अपनी दुकानें बंद कर ली और स्थानीय निवासी भी सहम उठे। घटना कल की है। बेखौफ़ अपराधियों ने स्थानीय व्यवसायी कृपानाथ प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र बिट्टु की हत्या उस समय कर दी, जब वह अपने घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि दुकान खाली कराने के संबंध में यह घटना घटित हुई है।

जमुई में एक बार फ़िर हुआ सात मजदूरों का अपहरण