Text Box: Your Ad Here

Copy right reserved to apna bihar software solutions

Text Box: Your
Ad 
Here
Text Box: बिहार के महानायक

अपना बिहार

निष्पक्षता हमारी पहचान

 

Text Box: भोज के समय कोहड़ा रोपने के आदी है बिजेंद्र यादव
(नवल किशोर कुमर)
Text Box: विकास की खबरें

Home Page

Development News

Political News

News from Districts

Business

Entrepreneur

Educational News

Youth

Women's World

Job

Literature

Art & Culture

About us

Contact us

Text Box: Your 

Ad 
Here

राज्य के जल संसाधन मंत्री बिजेंद्र यादव को भोज के समय कोहड़ा रोपने की पुरानी आदत है। इससे पहले फ़रवरी 2008 में जब स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कुशहा के तटबंध कमजोर हैं और उनके सुदृढीकरण किये जाने की आवश्यकता है, तब मई 2008 में यह काम अपने बहनोई गनपत यादव को दे दिया और फ़िर लाखों रुपये की लूट हुई। इसके बाद 5 अगस्त 2008 से कुशहा के पूर्वी अफ़लक्स बांध में कटाव शुरु हो गया और अंततः 18 अगस्त 2008 को बांध टूट गया। इसके परिणामस्वरुप पांच जिले में महाप्रलय आ गया। सुपौल के लोगों को आज भी वह दिन याद है जब 7 अगस्त 2008 को बिजेंद्र यादव वीरपुर में थे और इन्होंने दावे के साथ कहा था कि राज्य के सभी तटबंध सुरक्षित हैं।

अपने ताजा नौटंकी में कल वीरपुर में कोशी नदी के तलहटी से सिल्ट निकालने का शुभारंभ श्री यादव ने किया। वर्तमान में जबकि कोशी नदी में करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी का प्रवाह है तो बिहार सरकार को सिल्ट निकालने की तरकीब याद आई है। बहरहाल उद्घाटन के बाद कोशी बराज के कंट्रोल रुम में पत्रकारों से बातचीत में इन्होंने बताया कि यह ड्रेगर मशीन नयी तकनीक से कोशी नदी के तलहटी में जमे बालू को निकालने में कामयाब होगी।